फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े के दौरान गंभीर घायल हुए मजदूर की हुई मौत, चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
झगड़े में घायल मजदूर की मौत, चार नामजद
विज्ञापन

काहनूवान (गुरदासपुर)।
थाना भैणी मियां खां के अधीन पड़ते गांव मौजपुर का एक युवक का पेड़ों की कटाई के दौरान झगड़ा हो गया था। वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती था। बुधवार को उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान परमजीत सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी मौजपुर गांव के रूप में हुई है। परमजीत सिंह एक ठेकेदार के साथ लकड़ी की कटाई का काम करता था। गत दिनों जब परमजीत लकड़ी की कटाई कर रहे थे तो किसी बात पर उनका सुरजीत सिंह, हरजीत सिंह, मक्खन सिंह और गीत सिंह के साथ झगड़ा हो गया। इस दौरान उन्होंने लकड़ी के साथ हमलाकर परमजीत को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान परमजीत की अस्पताल में मौत हो गई। थाना प्रभारी भैणी मियां खां सरबजीत सिंह का कहना है कि पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर सुरजीत सिंह, हरजीत सिंह निवासी मुन्नण, मक्खन सिंह, गीत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें