24 लाख की ठगी के आरोप पर पिता-पुत्र पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। सिटी पुलिस बटाला ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी मारने के आरोप में पिता-पुत्र ट्रेवल एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। दोनों ही नामजद आरोपी फरार हैं। सिटी पुलिस बटाला के एएसआई स्वर्ण सिंह ने बताया कि भूपिंदर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह वासी नेहरू गेट बटाला ने पुलिस को एक शिकायत दी थी, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि वह राजिंदर सिंह और उसके पिता सतपाल के संपर्क में आया। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे गुरसिमरण सिंह को विदेश भेजने के नाम पर 24 लाख रुपये दोनों पिता-पुत्र ट्रेवल एजेंट को दे दिए। इसके बाद उक्त दोनों आरोपियों को उनके बेटे को न तो विदेश भेजा और न ही उनके पैसे वापस किए। इन आरोपों की जांच सीआईए स्टाफ बटाला के इंचार्ज ने की तो आरोप ठीक पाये गए। इसके बाद एसएसपी बटाला के आदेशों पर पुलिस थाना सिटी में भूपिंदर सिंह बयानों पर आरोपी पिता और पुत्र ट्रेवल एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।