ट्रक से 815 डिब्बे घी, हथियार हेरोइन मिली
तरनतारन। सीआईए स्टाफ की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गोइंदवाल बस स्टैंड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से 815 डिब्बे वनस्पति घी के बरामद किए हैं। ट्रक में सवार व्यक्ति से 1 पिस्टल 12 बोर 300 ग्राम हेरोइन 3 कारतूस भी बरामद किए गए हैं । प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है किघी से भरा ट्रक आरोपियों ने होशियारपुर के कस्बा दसुआ से लूटा था। एसएसपी दर्शन सिंह मान ने बताया कि सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर चंद्र भूषण ने गुप्त सूचना के आधार पर गोइंदवाल साहिब बस स्टैंड के समीप नाकाबंदी के दौरान ट्रक को रुकने का इशारा किया। ट्रक में सवार पांच व्यक्ति भागने लगे। पुलिस एक व्यक्ति रशपाल सिंह उर्फ साबा निवासी गांव पिददी को काबू किया गया तो उसके कब्जे से 1 पिस्टल 12 बोर सहित तीन कारतूस, 300 ग्राम हेरोइन और दो दातर बरामद हुई । ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें से 815 डिब्बे वनस्पिति घी बरामद हुआ । ट्रक पर नकली नंबर लगा था । एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है।