शराब पिलाने पर होटल मालिक नामजद
पठानकोट। थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने सब्जी मंडी स्थित होटल फ्लेम में अवैध रूप से शराब पिलाने के आरोप में मालिक पर मामला दर्ज किया है। गुप्त सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने रविवार देर शाम होटल में रेड की थी। थाना प्रभारी दविंद्र प्रकाश ने बताया कि एएसआई विमल कुमार पुलिस पार्टी सहित ढाकी में गश्त कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि होटल का मालिक राजन गुप्ता निवासी नेहरू नगर अपने होटल फ्लेम में अवैध रूप से शराब पिलाता है। इस पर पुलिस पार्टी ने छापामारी कर अवैध रूप से शराब पिलाने के आरोप में होटल मालिक को काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने होटल मालिक राजन गुप्ता के खिलाफ एक्साइज एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।