फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की के जीजा ने दी सगाई तोड़ने की धमकी, होने वाली पत्नी को भगा ले गया मंगेतर

विज्ञापन
विज्ञापन
लड़की की किडनैपिंग की सूचना, मंगेतर के घर मिली
विज्ञापन

लड़की के जीजा ने दी सगाई तोड़ने की धमकी, मंगेतर को भगा ले गया मंगेतर
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। थाना शाहपुरकंडी के अधीन आते एक गांव में एक युवती के जीजा ने उसके मंगेतर को सगाई तोड़ने की धमकी दी तो युवक अपने दोस्तों के साथ आया और लड़की को अपने गांव धारीवाल ले गया। वहीं परिजनों ने पुलिस को बेटी के अपहरण की सूचना दे दी, शाहपुरकंडी की पुलिस ने जिले के नाकों पर वायरलेस से संदेश भेजा। पुलिस को सूचना मिली थी कि युवती को दस से अधिक युवक जबरन उठा ले गए हैं। पुलिस की घेराबंदी से पहले युवक मंगेतर को गांव लेकर पहुंच चुका था। जानकारी के आधार पर पुलिस पीछा करते हुए धारीवाल के पास युवक के गांव पहुंची तो युवती वहीं मिली। युवती को वापस पठानकोट लाया गया और बुधवार को युवक के परिवार को भी बुलाकर आपसी राजीनामे से मामला सुलझा लिया गया। थाना शाहपुरकंडी की पुलिस के सामने आई इस घटना के पीछे दोनों सांढुओं में मतभेद की बात सामने आई। करीब सवा साल पहले पठानकोट की युवती की सगाई धारीवाल के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। युवक दुबई में काम करता है। सगाई के बाद दोनों परिवारों की ओर से शादी की तारीख भी दिसंबर के लिए तय कर दी गई। लेकिन पिछले कुछ समय से दुबई गए युवक से उसका पठानकोट में रहने वाला साढू पचास हजार रुपये उधार मांग रहा था। दुबई गए युवक ने उसे इतने पैसे न होने की बात कहकर टाल दिया। लेकिन साढू ने साली संग खिंची फोटो डालकर यह कहते हुए धमकाया कि वह उन दोनों का रिश्ता तुड़वा देगा। पता चला है कि इसी बात को लेकर धारीवाल निवासी युवक कुछ साथियों के साथ शाहपुरकंडी-जुगियाल मार्ग पर पहुंच गया और वहां से वह युवती को साथ ले गया। परिवार को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने बेटी को किडनैप करने की सूचना पुलिस थाना शाहपुरकंडी को दे दी, जिसके बाद पुलिस ने युवकों की गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। थाना शाहपुरकंडी के प्रभारी दलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी, जिसके बाद वह इन युवकों का पीछा करते हुए धारीवाल के गांव बल पहुंच गए। वहां से वह लड़की को साथ ले आए और परिवार के सुपुर्द कर दिया है। लड़की ने भी उसे किडनैप करने संबंधी फिलहाल कोई बात नहीं कही। हालांकि जिस लड़के से लड़की की शादी होनी थी वह घर पर नहीं मिला। लेकिन उसके चाचा ने बताया कि उनके बेटे को मंगेतर का जीजा यानी उनके बेटे का साढू पैसे न देने की सूरत में रिश्ता तोड़ने के लिए लगातार धमका रहा था। एसएचओ ने कहा कि दोनों पक्षों ने मामला सुलझा लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें