फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 ग्राम भुक्की सहित छन्नी निवासी व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट में भुक्की संग आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पठानकोट। डमटाल पुलिस ने इंदौरा मोड़ पर गश्त के दौरान व्यक्ति को 500 ग्राम भुक्की सहित गिरफ्तार किया। डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 10 बजे डमटाल पुलिस चौकी इंचार्ज विनय कुमार अपनी टीम सहित गश्त कर रहे थे। इंदौरा मोड़ के नजदीक पैदल आ रहा व्यक्ति रेत के ढेर के पीछे छिपने की कोशिश करने लगा। पुलिस को उसकी हरकतों पर शक हुआ और उसे धर दबोचा। उसके पास मौजूद लिफाफे से 500 ग्राम भुक्की बरामद हुई। आरोपी की पहचान विजय कुमार निवासी छन्नी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें