फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पार्षद राम लाल पर होमगार्ड जवान की शिकायत पर मामला दर्ज,

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा पार्षद पर होमगार्ड जवान की शिकायत पर मामला दर्ज
पार्षद ने कहा- दूसरे पक्ष की मदद करने पर झूठा केस दर्ज कराया गया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। सिटी पुलिस स्टेशन में भाजपा पार्षद राम लाल उर्फ काला के खिलाफ एक होमगार्ड की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। सिटी पुलिस स्टेशन के इंचार्ज डीएसपी रिपु तपन ने बताया कि होमगार्ड जवान सतपाल पुत्र मिल्खी राम निवासी प्रेम नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बताया कि वह सिटी पुलिस स्टेशन गुरदासपुर में कार्यरत है और 3 अक्तूबर को ड्यूटी समाप्त कर घर प्रेम नगर जा रहा था। करीब 10:30 बजे जब वह प्रेम नगर गुरुद्वारा के पास पहुंचा तो आरोपी वहां आ गया औरगाली गलौज करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी। जब आरोपी ने उस पर किरच से हमला करने का प्रयास किया तो वह भाग गया। उन्होंने बताया कि सतपाल की शिकायत पर राम लाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और पुलिस राम लाल को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

झूठा केस दर्ज कराया है: पार्षद राम लाल
इस संबंध में जब भाजपा पार्षद राम लाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सतपाल व आशु निवासी प्रेम नगर का झगड़ा हुआ था। इस संबंध में एसडीएम कोर्ट में केस विचाराधीन है। इस केस में उसने आशु की मदद की थी। इसी रंजिश में सतपाल ने उस पर झूठा मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें