जहरीली पदार्थ खाने से व्यक्ति की मौत
गुरदासपुर। थाना धारीवाल अधीन पड़ते गांव बड़ोए के रहने वाले एक व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान खजान सिंह के रुप में हुई। पत्नी रजवंत कौर ने बताया कि उसका पति खजान सिंह 17 अप्रैल से घर से लापता था। इसकी सूचना 181 पर दी गई थी। वह खुद की 21 अप्रैल को वापस घर आ घए। इसकी जानकारी देने के लिए वह अपने पति के साथ पुलिस स्टेशन जा रही थी। रास्ते में पति ने दिमागी परेशानी के कारण कोई जहरीला पदार्थ खा ली। इससे उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें धारीवाल के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना धारीवाल के प्रभारी अमनदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।