बस की चपेट में आने से हिमाचल के छात्र की मौत
पठानकोट। धार क्षेत्र के गांव भून में बस की टक्कर बाइक से होने से स्कूली छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान निखिल कुमार (17) पुत्र राजेश कुमार वासी हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। छात्र आर्मी कैंट मामून में रहता था और गांव बुंगल के एक प्राइवेट स्कूल में 11वीं की परीक्षा दे रहा था। जानकारी के अनुसार निखिल धारकलां से वापस मोटरसाइकिल पर सवार लौट रहा था कि गांव भून के पास एक मोड़ पर पठानकोट से डलहौजी जा रही पंजाब रोडवेज की बस की चपेट में आ गया। निखिल को गंभीर हालत में कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर बधानी में दाखिल कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
फोटो -9- पठानकोट में घटनास्थल पर सडक़ पर गिरी बाईक।