फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख की ठगी के आरोप में तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख की ठगी
विज्ञापन

पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
पुुलिस थाना सिविल लाइन बटाला में अमेरिका भेजने के नाम पर 20 लाख की ठगी करने के आरोप में तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत से बाहर है।
रंजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे महकदीप सिंह कोे अमेरिका भेजने के लिए उनका संदीप कुमार से संपर्क हुआ। संदीप ने अपने साथियों से मिलकर उनसे उनके बेटे को अमेरिका भेजने केे लिए 20 लाख ले लिए। इसके बाद संदीप और उसके दो साथी उन्हें सिर्फ बातों में उलझाते रहे। उनके बेटे को न अमेरिका भेजा गया और न ही उनके पैसे वापस किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता रंजीत सिंह ने अपनी शिकायत में संदीप कुमार समेत तीनों लोगों पर ठगी करने के आरोप लगाए थे। इनकी पड़ताल इंस्पेक्टर वेद प्रकाश और डीएसपी इनवेस्टीगेशन बटाला ने की तो आरोप सही पाए गए। इसके बाद एसएसपी बटाला के आदेश पर पुलिस थाना सिविल लाइन में आरोपी संदीप कुमार, रणबीर वासी अमृतसर और जगमोहन वासी ऊना के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत से बाहर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें