फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम मशीन को खराब बताकर खाते से उडाए 6 हजार रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम खराब बताकर खाते से उड़ाए 6 हजार रुपये
विज्ञापन

गुरदासपुर। जेल रोड पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की एटीएम को खराब बताकर एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति के खाते से करीब 6 हजार रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। पुलिस को दी गई शिकायत में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात दीपक कुमार पुत्र रतन चंद निवासी शहीद भगत सिंह नगर गुरदासपुर ने बताया कि 24 अप्रैल को उसे घर के जरूरी कार्यों के लिए जेल रोड़ पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में पैसे निकलवाने के लिए गया। जैसे ही पैसे निकलवाने के लिए एटीएम के अंदर दाखिल हुआ तो एटीएम मशीन के पास खड़े गगनदीप सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी फतेह नगर थाना धारीवाल धोखे से एक दीपक के खाते से 6000 निकलवा लिए। इस मामले संबंध में दीपक कुमार ने शिकायत थाना सिटी पुलिस को दी, जिसमें जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने दीपक के बयान पर गगनदीप सिंह पुत्र दलजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि पीड़ित दीपक कुमार की आंखों की रोशनी कमजोर होने की वजह से ही आरोपी इस घटना को अंजाम दे पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें