फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 ग्राम हेरोइन के साथ महिला काबू, पति फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
100 ग्राम हेरोइन के साथ महिला काबू, पति फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। थाना सदर की पुलिस ने 100 ग्राम हेरोइन समेत एक महिला को काबू किया है। उसका पति भागने में सफल रहा।
एसआई गुरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी की ओर से पुल मंगल हुसैन कलानौर रोड पर नाकाबंदी करके वाहनों की गहनता से चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान जौड़ा छत्तरां की तरफ से बाइक सवार एक व्यक्ति आया जिसके पीछे एक महिला भी बैठी हुई थी। संदेह के आधार पर उक्त व्यक्ति को बाइक रोकने का इशारा दिया गया तो वह महिला को बाइक से उतारकर भाग गया। महिला ने अपने हाथ में एक प्लास्टिक का लिफाफा पकड़ा हुआ था। उसकी तलाशी ली गई तो उसमें से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। महिला से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपनी पहचान रानी पत्नी रिंकू वासी जौड़ा छत्तरां के रूप में बताई। भागने वाला उसका पति रिंकू था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें