फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात को लेकर एक नौजवान की चाकू मार कर हत्या,

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली बात पर युवक की चाकू मारकर हत्या
विज्ञापन

गुरदासपुर। मामूली बात को लेकर एक नौजवान की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। थाना सदर पुलिस ने एक नामजद समेत तीन खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। थाना इंचार्ज अमरीक सिंह ने बताया कि गांव जौड़ा छतरां में बाबा भूरे वाले की याद के मेला था। मेले में कर्मजीत सिंह पुत्र चरणजीत सिंह निवासी गांव जोड़ा छित्तरां सेवा करने गया था। वह सेवा करके सड़क किराने खड़ा था। वहां ओंकार सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव पंथेर अपने दो दोस्तों के साथ खड़ा था। ओंकार की मोटरसाइकिल के कारण रास्ता रकुक रहा था। कर्मजीत सिंह ने ओंकार सिंह से मोटर साइकिल साइड करने लिए कहा। इससे भड़के ओंकार सिंह ने साथियों के साथ कर्मजीत सिंह को तेजधार हथियार से हमला करके घायल कर दिया। कर्मजीत सिंह की सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें