फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमांड के दौरान आरोपी ने चार वाहनों को चुराने का जुर्म कबूला, चारों वाहन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रिमांड पर आए आरोपी ने बरामद कराए चोरी के चार वाहन
विज्ञापन

बटाला। एनडीपीएस एक्ट के आरोपी ने पुलिस रिमांड के दौरान चार दो पहिया वाहनों चुराने के जुर्म को कबूला। आरोपी की निशानदेही पर थाना सिटी पुलिस ने चोरी के चारों ही वाहन बरामद करने का दावा किया है। रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेशों पर आरोपी युवक को जेल भेज दिया है। एएसआई गुरदेव सिंह ने बताया कि आरोपी सतनाम सिंह निवासी अमृतसर पर थाना सिटी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस को एक दिन का रिमांड मिला था। रिमांड के दौरान आरोपी से तीन बाइक और एक एक्टिवा चुुराने के जुर्म को कबूल लिया। इस पर पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चारों वाहनों को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें