लाखों की ठगी करने के आरोप में महिला पर मामला दर्ज
पठानकोट। थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने कच्चे क्वार्टर निवासी महिला पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में ईसा नगर निवासी प्रिया न बताया कि कच्चे क्वार्टर निवासी सरोज बाला ने मोहल्ले के कई लोगों से पैसे डबल करने का लालच देकर लाखों रुपए फाइनेंस में लगा दिए। लंबा समय बीतने के बाद डबल पैसे देना दूर, सरोज ने मूल पैसे भी नहीं लौटाए। जांच अधिकारी एएसआई सुरिंद्र पाल ने बताया कि एसएसपी विवेकशील सोनी ने निर्देश पर की गई पड़ताल में सरोज बाला पर लगे आरोप सही मिली। इस पर सरोज बाला के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।