फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव चक्क धारीवाल में ट्रांस्पोर्टर पर हमला करने वाले 3 लोगों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर पर हमला करने वाले 3 लोगों पर मामला दर्ज
विज्ञापन

पठानकोट। पठानकोट के गांव चक्क धारीवाल में ट्रांसपोर्टर पर हमला करने के आरोप में थाना सदर पुलिस ने 3 लोगों पर मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता गांव चक्क धारीवाल निवासी ट्रांसपोर्टर सुखविंद्र सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले वह घरेलू काम से सरना आया था और अपने घर वापिस जाते वक्त रात साढ़े 11 बजे गांव के गुरूद्वारे के पास गांव के रहने वाले साबू, काका और बग्गा ने मुझे रोका और हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने से तीनों भाग गए। उसके बाद गांव के गणमान्य लोगों ने राजीनामे की कोशिश की पर बात सिरे नहीं चढ़ी। मामले की जांच कर रहे एएसआई राम भजन ने बताया कि तीनों आरोपियों पर 341, 324, 323, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है, आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें