फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से माथा टेक लौट रही महिला की बाली छीन फरार हुए स्नैचर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर से लौट रही महिला की बाली छीन स्नैचर फरार
विज्ञापन

पठानकोट। माडल टाउन में मंदिर से माथा टेककर वापस लौट रही एक महिला की सोने की बाली छीन युवक फरार हो गया। मामले की शिकायत नरोट कालोनी निवासी रिटायर आर्मी ऑफिसर की पत्नी रेनू ने थाना डिवीजन नंबर 2 में की है। रेनू ने बताया कि सुबह वह रोजाना की तरह माडल टाउन के भगत के मंदिर में माथा टेकने के लिए गई थी। सुबह साढ़े छह बजे के करीब अपने घर के पास ही एक युवक उसके पास आया, इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती। युवह उसकी एक सोने की बाली जोकि चार ग्राम की थी, छीनकर फरार हो गया। महिला रेनू ने बताया कि इस दौरान उसने शोर भी मचाया लेकिन सुबह का समय होने के कारण आसपास बेहद कम लोग थे, जिसका फायदा उठाते हुए युवक फरार हो गया। उन्होंने कहा कि युवक अकेला नहीं था, थोड़ी ही दूर उसका कोई साथी बाइक पर खड़ा था, जिसके पीछे बैठ युवक फरार हो गया। इस संबंध में डिविजन नंबर दो में छीनाझपटी की शिकायत दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें