चोरी की बाइक, सामान समेत 2 व्यक्ति काबू
तरनतारन। थाना सिटी पुलिस ने चोरी के समान सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित पुल ड्रेन गांव जमस्तपुरा में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक इनोवा गाड़ी रोकी। गाड़ी में सवार लोगों ने अपनी पहचाना जिऊण सिंह वासी पट्टी व लवदीप सिंह पवासी जंडियाला गुरु के तौर पर बताई। दोनों गाड़ी में मौजूद गैस सिलेंडर, एक इनवरटर, बैटरा के बारे में कोई जवाब नही दे सके। जांच में सारा समान चोरी का निकला। आरोपियों को हिरासत में लेक पूछताछ की गई। दोनों की निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।