हरिके पुलिस ने पकड़ा भगोड़ा आरोपी
तरनतारन। थाना हरिके की पुलिस ने अदालत से भगोड़ा करार दिए गए यादविंदर सिंह और उर्फ सोना पुत्र पूरन सिंह निवासी हरिके को पकड़ा है। एएसआई सतनाम सिंह ने बताया की एडिशनल सेशन जज हरजिंदर पाल सिंह की अदालत ने आरोपी यादविंदर सिंह को भगोड़ा करार दिया गया था। आरोपी पुलिस को वर्ष 2015 से वांछित था। उसे अब पुलिस ने पकड़ लिया है।