रंजिश में तलवार से हमला, मामला दर्ज
पठानकोट।
तलवार से एक व्यक्ति को जख्मी कर देने पर थाना नरोट जैमल सिंह की पुलिस ने बलविंद्र सिंह उर्फ बिल्लू और जगरूप सिंह उर्फ जग्गा निवासी गांव बलोतर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाने के एसआई प्रीतम लाल ने बताया कि मस्कीन अली पुत्र शेरूदीन निवासी समराला का डेरा उक्त आरोपियों की जमीन के साथ लगता है। अक्सर आरोपी मस्कीन अली और उसके परिवार से झगड़ते रहते हैं। कहते हैं कि उसके पशु उनकी फसल को खराब करते हैं। छह जनवरी को मस्कीन अली अपने भाई शाहद अली के साथ डेरे के बाहर काम कर रहा था। समय दोपहर का था। इस दौरान बलविंद्र सिंह और उसका बेटा जगरूप सिंह तलवार लेकर आए। जगरूप सिंह ने तलवार का वार कर मस्कीन अली के भाई शाहिद अली को जख्मी कर दिया। एसआई प्रीतम लाल ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।