गुरदासपुर।
गांव दीनपुर के पास एक मोड़ से पुलिस ने 300 नशीले कैप्सूल सहित एक युवक को काबू किया है।
जानकारी के अनुसार एसटीएफ गुरदासपुर के एएसआई हरमिंदर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गांव दीनपुर के पास विशेष नाका लगाया हुआ था।संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो उससे 300 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान निर्मल सिंह निवासी तिब्बड़ बताई। पुलिस ने नशीले कैप्सूलों समेत निर्मल सिंह को काबू कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।