नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला काबू
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
पुलिस थाना रंगड़ नंगल ने 12 साल की लड़की से अश्लील हरकतें करने के आरोप में दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
एसआई अमनदीप कौर ने बताया कि पीड़ित लड़की ने शिकायत दी है कि उसकी मां ने उसके गांव में ही एक करियाना की दुकान से कुछ चीजें मंगवाने के लिए भेजा था। वह दोपहर दो बजे गांव की दुकान पर गई। उसने दुकानदार को 50 रुपये की चीनी औैर 20 रुपये की टाफियां देने के लिए कहा। इसी दौरान दुकानदार कश्मीर सिंह उससे सरेआम अश्लील हरकतें करने लगा। इसके बाद वह बिना सामान लिए घर आ गई। उसने इसकी जानकारी अपने घरवालों को दी। एसआई अमनदीप कौर ने बताया कि आरोपी दुकानदार कश्मीर सिंह को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।