फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबेदार के घर से चोरों ने उड़ाई नकदी, सोना व अन्य सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
सूबेदार के घर को चोरों ने बनाया निशाना
विज्ञापन

सोने के गहने, नकदी व कीमती सामान ले गए
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
शहर के न्यू फ्रेंड कॉलोनी निवासी सेना के सूबेदार के घर को चोरों ने निशाना बनाया। वहां से चोर सोने के गहने, नकदी व अन्य कीमती सामान ले गए। घर के मालिक सूबेदार राकेश ने बताया कि सुजानपुर में उनकी साली की शादी थी। वह शनिवार को परिवार समेतशादी में गए हुए थे। सोमवार सुबह वापस आए तो देखा कि घर की खिड़की टूटी हुई थी। चोरों ने घर की तलाशी ली और सारा सामान बिखेर दिया। अलमारी में रखे 72 हजार रुपये नकद, सोने की चेन, एक रिंग, एक जोड़ी टॉप्स और एक सोने का कड़ा गायब था। यही नहीं चोर घर में रखा इनवर्टर, कपड़े और जूते भी चुरा कर ले गए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में डिविजन नंबर दो की पुलिस को सूचना दी गई है। डीएसपी सिटी सीतल सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

फोटो -5- पठानकोट में चोरी की घटना की जानकारी देता घर का मालिक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें