फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने के जेवर और 20 हजार रुपए नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर का ताला तोड़कर, जेवर नगदी चोरी
विज्ञापन

गुरदासपुर। शहर धारीवाल के मिशन अस्पताल रोड स्थित डाक्टर कालोनी में एक घर से सोने के जेवर तथा 20 हजार रुपये चोरी हो गए। थाना धारीवाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलि को दी गई शिकायत में राजरानी पत्नी कश्मीरी लाल ने बताया कि शुक्रवार की रात वह अपने लड़के रोहित के साथ अपने रिश्तेदारों से मिलने गई थी। घर पर ताला लगा था। वापस आने पर घर के मेन दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के भीतर जाकर देखा तो कमरो में सामान बिखरा पड़ा था। छानबीन करने पर पता चला कि चोरों ने घर में चार तोले सोने के जेवर और 20 हजार रुपये चोरी कर लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें