फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड से पिस्तौल के बल पर बंदूक छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गार्ड से पिस्तौल के बल पर बंदूक लूटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन। थाना सिटी पट्टी पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड से पिस्तौल के बल पर बंदूक लूट ली गई। पुलिस ने मामले में 4 अज्ञात कार सवारों खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है।
पुलिस को दी गई शिकायत में जोगिंदर सिंह पुत्र चन्नण सिंह निवासी गांव शहीद ने बताया कि वह फौज से सेवामुक्त हुआ है और कान्वेंट स्कूल पट्टी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी करता है और रोजाना ड्यूटी खत्म होने के बाद अपनी लाइसेंसी बंदूक शहीद भगत सिंह कालेज पट्टी में जमा करवाकर घर जाता है। रोजाना की तरह वह अपनी ड्यूटी खत्म करके मोटरसाइकिल पर सवार होकर स्कूल से शहीद भगत सिंह कालेज में बंदूक जमा करवाने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में जब मुख्य सड़क पर जाने लगा तो स्विफ्ट कार आई, जिसमें सवार 4 नकाबपोश युवकों ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिस कारण वह बंदूक समेत गिर गया। गाड़ी से उतरे 3 व्यक्तियों ने पिस्तौल तानकर उससे 12 बोर बंदूक छीन ली। ऐसा देखकर जब शहीद भगत सिंह कालेज का सिक्योरिटी गार्ड चान्नण सिंह उसकी मदद लिए आगे आया तो आरोपियों ने उस पर पिस्तौल तान लिया और धमकियां देते हुए फरार हो गए। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें