संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। कस्बा नारायणगढ़ में सोमवार देर रात्रि रामलीला देखने जा रहे दंपती को तेज रफ्तार इनोवा चालक ने कुचल दिया। इस दुर्घटना में महिला सरोज की मौत हो गई। जबकि उसका पति ननके बुरी तरह घायल हो गया। इनोवा चालक घटना को अंजाम देने के बाद कार वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इनोवा कार को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। छेहरटा थाने के एसएचओ निशांन सिंह ने बताया कि गत रात्रि करीब दस बजे रामलीला देखने जा रहे नारायणगढ़ गली बैंक वाली के रहने वाले ननके व उसकी पत्नी सरोज को एक इनोवा गाड़ी ने टकरा मार दी। पुलिस आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर लेगी।