फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में अमृतधारी विद्यार्थियों को ककारों समेत परीक्षा देने से रोकने की निंदा 

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने झारखंड के बोकारो में अमृतधारी सिख विद्यार्थियों को किरपान पहन कर दसवीं की परीक्षा में बैठने से रोकने की सख्त शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि झारखंड की सरकार को मामले की जांच करवाकर दोषी प्रिंसिपल के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ककार सिख धर्म का अहम हिस्सा हैं और भारत में सिखों को संविधानिक तौर पर इसकी आजादी है। धामी ने कहा कि शिरोमणि कमेटी राज्यों की सरकारों को कई बार लिख चुकी है। लेकिन फिर भी सिख विद्यार्थियों के साथ ज्यादती हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें