पंजाब के अमृतसर में चीन निर्मित एक ड्रोन बरामद किया गया है। गुरुवार को बीएसएफ इंटेलिजेंस विंग ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया और अमृतसर जिले के भरोपाल गांव से सटे एक खेत से 1 ड्रोन बरामद किया।
बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर पीआरओ के अनुसार, बरामद ड्रोन की पहचान चीन निर्मित डीजेआई माविक 3 क्लासिक के रूप में की गई है।