फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: शादी के 14 साल बाद जन्मा बच्चा, अस्पताल से चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद

Sun, 08 Oct 2023 11:17 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। अमृतसर के सरकारी मेडिकल काॅलेज से जुड़े गुरु नानक देव अस्पताल की जच्चा-बच्चा वार्ड बेबे नानकी में एक बार फिर प्रबंधन की लापरवाही का मामला सामने आया है।रविवार की तड़के करीब तीन बजे एक महिला नवजन्मे बच्चे को लेकर फरार हो गई। मजीठा रोड थाने की पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर अस्पताल के सीसीटीवी की फुटेज खंगाल कर चोर महिला का पता लगाने में जुटी हुई है।

तरनतारन के गांव मजूपुर निवासी दंपती हरप्रीत सिंह और बलजीत कौर ने बताया कि करीब 15 दिन पहले वे मजूपुर से बेबे नानकी वार्ड में आए। उन्होंने बताया कि शनिवार सायं एक महिला उनके पास आई और उसके यहां भतीजा पैदा होने की बात कही और उनसे जान-पहचान बढ़ाने लगी।
विज्ञापन

पीड़ित दंपती ने बताया कि उनके घर में 14 साल बाद बच्चे के जन्म के रूप में खुशियां आईं। हालांकि अस्पताल प्रबंधन इस बाबत चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं, मजीठा रोड थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि एक तरफ जहां सीसीटीवी की फुटेज खंगाल आरोपियों का पता लगाया जा रहा है, तो दूसरी तरफ पुलिस की अलग- अलग टीमें बच्चे और आरोपियों की तलाश में अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही हैं।

पीड़ित परिवार ने पंजाब सरकार की ओर से अस्पताल की सफाई का ठेका प्राइवेट हाथों में देने को गलत करार दिया। यहां आए दिन सफाई कर्मचारी बदलते रहते हैं। अगर यह स्टाफ रेगुलर होता तो ड्यूटी कर्मचारी पूरी तरह मुस्तैद होते और यह घटना न होती। उन्होंने कहा कि एक महिला बच्चा उठाकर फरार हो गई। इस घटना के बाद बच्चे के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


दो से तीन लोगों ने दिया वारदात को अंजाम
बताया जा रहा है कि बच्चा चुराने की वारदात को दो से तीन लोगों ने अंजाम दिया। परिवार ने पंजाब सरकार से इंसाफ की मांग करते हैं कि बच्चे की तलाश कर आरोपियों को सजा दी जाए। अस्पताल में मरीजों का कहना है कि आए दिन यहां चोरी की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन अस्पताल प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। कई बार चोर पकड़े भी गए पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। अस्पताल की लापरवाही के कारण बच्चा गुम हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें