फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, दंपती काबू

Mon, 06 May 2024 11:19 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। थाना धारीवाल की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गुरप्रीत सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी इंद्रवाल थाना सदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा विदेश जाकर आजीविका कमाने का इच्छुक था। आरोपी बलबीर सिंह और उसकी पत्नी जसबीर कौर निवासी मोहल्ला गुरु नानकपुरा, रायकोट, लुधियाना ने उनके बेटे जोबनप्रीत सिंह को न्यूजीलैंड भेजने का झांसा देकर उनसे 12 लाख रुपये ले लिए। काफी समय बीतने के बाद भी बेटे को विदेश नहीं भेजा गया। पैसे वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करते रहे। डीएसपी देहाती की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें