गुरदासपुर। थाना सिटी पुलिस ने बैंक से कर्ज दिलवाने की एवज में 1.22 लाख की ठगी करने के आरोप में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता सुराज पुत्र जलाल निवासी सरकारी क्वार्टर नंबर-26 गुरदासपुर ने बताया कि आरोपी अरुण शर्मा निवासी कृष्णा नगर गुरदासपुर और विकास कुमार निवासी बरनाला ने उसे बैंक से 30 लाख का कर्ज लेकर देने के बदले एक लाख 22 हजार 500 रुपये लिए थे। इसके बाद न तो उसे लोन दिलाया और न ही पैसे लौटाए। वहीं आरोपियों ने उसपर ही केस कर दिया है। एएसआई जसवंत सिंह ने बताया कि डीएसपी सिटी की ओर से की गई पड़ताल के बाद उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।