फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: विदेश में नौकरी का झांसा देकर ठगे 20 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। विदेश भेजने और वहां पर नौकरी दिलवाने का झांसा देकर 20.80 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में थाना लोपोके पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों के नाम राजन अरोड़ा औक विनिशा अरोड़ा है। पुलिस शिकायत में मानांवाला निवासी सरवन सिंह ने बताया कि कुछ साल पहले उसकी मुलाकात दोनों आरोपियों के साथ हुई थी। दोनों ने बताया था कि वह लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का काम करते हैं। वह उसे भी नौकरी दिला सकते हैं। इसके लिए उन्होंने 20.80 लाख रुपये मांगे। पीड़ित ने बताया कि पैसे देने के बाद भी जब उसका काम नहीं हुआ तो उसने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। जांच कर रहे एएसआई पुरुषोत्त्म लाल ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रेड की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें