गुरदासपुर। सीआईए स्टाफ ने एक किलो अफीम, देसी पिस्तौल समेत कार सवार को गिरफ्तार किया है। थाना तिब्बड़ में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी डॉ. राजिंदर सिंह सोहल ने बताया सीआईए स्टाफ की टीम के इंचार्ज एएसआई प्रभजोत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम बब्बेहाली नहर पुल पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कार सवार अमरबीर सिंह औलख खुर्द थाना श्री हरगोविंदपुर को रोका गया। कार की तलाशी में एक किलो अफीम, 32 बोर की देसी पिस्तौल बरामद हुई। इस पर अमरबीर को गिरफ्तार कर लिया गया।