फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला में 2.36 करोड़ की लागत से बनेगा बस अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
बटाला। लोगों की मांग को देखते हुए शुक्रवार को वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने श्री हरगोबिंदपुर में नए बस अड्डे के निर्माण का नींव पत्थर रखा। इस बस अड्डे को 2.36 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। इस मौके पर वित्त मंत्री ने एलान किया कि वे इस बस अड्डे के निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ का ग्रांट देंगे। बता दें कि इससे पहले वित्त मंत्री ने डीसी और अन्य जिला अधिकारियों से बैठक कर जिले में चल रहे विकास कार्यों का जायजा भी लिया था। इसमें उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी थी कि जिले में जो भी विकास कार्य बकाया हैं, उनके एस्टीमेट बनाकर वित्त विभाग को भेजे। ताकि आगामी बजट में उनके विकास कार्यों की राशि भेजी जा सके। बैठक में हलका श्री हरगोबिंदपुर के विधायक बलविंदर सिंह लाडी, हलका बाबा बकाला साहिब के विधायक संतोख सिंह भलाईपुर, डिप्टी कमिशनर गुरदासपुर मोहम्मद इश्फाक, एसएसपी बटाला रछपाल सिंह, जिला कांग्रेस प्रधान रोशन जोसफ और एसडीएम बटाला बलविंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें