फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: बीएसएफ ने नौशहरा ढाला गांव के बाहर नहर से पकड़ी हेरोइन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने तरनतारन के सीमांत गांव नौशहरा ढाला के बाहर प्लास्टिक की बोतल में हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ के अधिकारियों ने जांच के बाद हेरोइन की बोतल लोकल पुलिस को कार्रवाई के लिए सौंप दी है।

बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक बीएसएफ की टुकड़ी 16 अगस्त को दोपहर करीब पौने दो बजे पाकिस्तान की सीमा साथ सटे गांव नौशहरा - ढाला के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें गांव के बाहर खेत में हेरोइन होने की सूचना मिली। जिसके बाद जवानों ने सर्च आपरेशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ही जवानों को नौशहरा गांव के बाहर स्थित डीसीबी कनाल में काले रंग की प्लास्टिक टेप में लिपटी प्लास्टिक की एक बोतल मिली। जांच दौरान उसके अंदर से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बोतल के साथ एक रिंग बंधा था। अधिकारियों को संदेह है कि बोतल के साथ लगे रिंग की मदद से इसे ड्रोन के साथ बांध नीचे गिराया गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें