संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। बीएसएफ के जवानों ने रविवार को गांव हवेलियां के पास एक खेत से पिस्तौल बरामद किया। इस पिस्तौल पर जंग लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि इसे कुछ समय पहले ही यहां गिराया गया है। पिस्तौल को जांच के लिए भेजा गया है। इसके साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।