फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ ने अमृतसर सेक्टर से 9 पैकेट हेरोइन बरामद की

विज्ञापन
अमृतसर बॉर्डर इलाके से बरामद 9 पैकेट हेरोइन के दिखाते बीएसएफ अधिकारी। - फोटो : AMRITSAR
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल की 88वीं बटालियन के जवानों ने अमृतसर सेक्टर की भारत-पाकिस्तान सीमा के साथ सटे इलाके से 9 पैकेट हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, इन 9 पैकेटों से बरामद हेरोइन का वजन 9 किलो 630 ग्राम है। सीमा के उस पार से कुछ पाकिस्तानी तस्करों ने हेरोइन की यह खेप कंटीले तार के इस पार फेंकने की कोशिश की थी। बीएसएफ जवान जब सुबह कंटीले तार के आसपास पेट्रोलिंग कर रहे थे, उस समय उन्होंने एक बोरी को देखा। जवानों ने इलाके को सील कर बोरी को खोला तो उसमें से 9 पैकेट हेरोइन के बरामद हुए। बीएसएफ प्रवक्ता के अनुसार, अमृतसर सेक्टर से इस वर्ष में अब तक 387 किलो हेरोइन बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें