फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ ने अटारी बॉर्डर से संदिग्ध को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने इंटरनेशनल बॉर्डर अटारी के साथ लगती कंटीली तार के पास से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मध्य प्रदेश के जिला चितरपुर की तहसील नव गांव के थाने के अंतर्गत आते गांव निवारी के सोनू अहिरवार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को अटारी सीमा के साथ लगती कंटीली तार की तरफ जा रहा था। सीमा पर तैनात जवानों ने इसे रोकने के लिए ललकारा। इसके बावजूद भी यह व्यक्ति कंटीली तार की तरफ आगे बढ़ता जा रहा था। बल के जवानों ने इस कंटीली तार के 50 मीटर इस तरफ उसे गिरफ्तार कर लिया। व्यक्ति को थाना कहानगढ़ की पुलिस के हवाले कर दिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे कुछ भी बरामद नहीं हुआ। पुलिस को संदेह है कि यह व्यक्ति किसी एजेंट के बहकावे में आकर पाकिस्तान जाने की कोशिश में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें