संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सीमा के पास से बहते रावी दरिया से एक पाकिस्तानी किश्ती जब्त की है। बीएसएफ के प्रवक्ता के अनुसार यह किश्ती बीएसएफ की गश्त पार्टी को बीपीओ गांव रियाड़ कक्कड के पास से मिली। यह गांव के पास दरिया पर बने पैंटून पुल के पास फंसी थी। इस में कोई भी व्यक्ति नहीं पाया गया, परंतु इस पर एक मोटर इंजन लगा हुआ था। किश्ती को जब्त कर पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। इसकी जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।