फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: दो पाकिस्तानी युवकों को वापस भेजकर बीएसएफ ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। पाकिस्तान की ओर से भारतीय युवाओं को बर्बाद करने के लिए आए दिन ड्रोन के माध्यम से नशे और हथियार की तस्करी की जाती है। वहीं, सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों द्वारा देश विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने के अलावा समय-समय पर पाक के साथ दोस्ताना कायम रखने में आगे रहा है। इसकी ताजा मिसाल बीएसएफ जवानों ने पेश की। बीएसएफ जवानों ने गलती से भारत-पाक की आईबी लाइन पार करके भारतीय क्षेत्र में पहुंचे दो पाकिस्तानी युवकों से पूछताछ करने के बाद उन्हें पाक रेंजरों के हवाले कर दिया।
सेक्टर गुरदासपुर के अधीन आती बीएसएफ की 113 बटालियन की बीओपी बसंतर पर ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने दो पाकिस्तानी युवकों को भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने के बाद काबू किया। इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने उक्त युवकों से गहनता से पूछताछ की, जिसमें पाक युवकों ने बताया कि वह सुंदर मोर के पीछे-पीछे आए थे और उन्हें पता ही नहीं चला कि वह भारतीय क्षेत्र में दाखिल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएफ ने पाकिस्तानी करेंसी भी बरामद की। पकड़े युवकों ने अपनी पहचान मोहम्मद उमैर यासिन (16) पुत्र यासीन महेर कालौनी गांव जस्सड़ जिला नारोवाल और मोहम्मद अदील शाहिद (18) पुत्र शाहिद हुसैन गांव गुमोरल जिला नारोवाल पाकिस्तान के रूप में बताई। उक्त युवकों को पूछताछ के बाद बीएसएफ जवानों की ओर से पाकिस्तान रेंजरों को सुपुर्द करके एक बार फिर पाकिस्तान के साथ दोस्ताना कायम रखने की मिसाल कायम की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें