पुरानाशाला के पास अज्ञात वाहन चालक ने युवक को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। घायल हालत में उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
सिविल अस्पताल में दाखिल राकेश कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी कलानौर ने बताया कि वह बाइक से अपनी बहन के यहां मुकेरियां जा रहा था।
जब वह पुरानाशाला के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया।