संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। मजीठा-सोहियां कलां रोड पर टिप्पर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव जेठूनंगल निवासी लखविंदर सिंह के रूप में हुई है।
लखविंदर सिंह अपनी बाइक पर मजीठा से अपने गांव जा रहा था। उसकी बाइक को पीछ से आ रहे टिप्पर ने टक्कर मार दी। हादसे में लखविंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मजीठा में एक डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां से उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मजीठा थाने के एएसआई कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर टिप्पर को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।