फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटारी- बाधा सीमा पर बिना दर्शकों के हुई रिट्रीट सेरेमनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान सरकार ने वाघा सीमा पर आयोजित रिट्रीट समारोह के दौरान पाकिस्तानी दर्शकों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान रेंजरों ने कोरोना वायरस के कारण रिट्रीट समारोह के दौरान दीर्घाओं में पर्यटकों को न जाने देने का फैसला किया है। सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक पंजाब फ्रंटियर बीएस रावत ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया की पाक रेंजरों ने शनिवार दोपहर बीएसएफ को सूचित किया था कि 14 मार्च से वाघा सीमा पर आयोजित रिट्रीट समारोह में किसी भी पाकिस्तानी व विदेशी नागरिक को नहीं आने दिया जाएगा। शनिवार को अटारी-वाघा सीमा पर बिना दर्शकों के परेड हुई है। पाक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले शनिवार को 29 हो गए। कराची में अकेले 14 लोगों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें