फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: पाकिस्तान जाने वाले जत्थे के लिए पासपोर्ट मांगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने खालसा साजना दिवस, बैसाखी के मौके पर पाकिस्तान के गुरुधामों में जाने वाले जत्थे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसे मुख्य रखते हुए हुए श्रद्धालुओं से 31 दिसंबर 2022 तक पासपोर्ट मांगे हैं। जो भी श्रद्धालु जत्थे के साथ जाना चाहता है वह पासपोर्ट एसजीपीसी के पास जमा करवाए। जत्था पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब में खालसा सजना दिवस मनाने के लिए जाना हैै। जिसके लिए हर साल की तरह शिरोमणि कमेटी की ओर से जत्था पाकिस्तान भेजा जाएगा। शिरोमणि कमेटी के सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि अप्रैल 2023 में बैसाखी व खालसा सजना दिवस के मौके पर सिख तीर्थयात्रियों का जत्था पाकिस्तान भेजा जाएगा। इस जत्थे में शामिल होने के इच्छुक तीर्थ यात्री 31 दिसंबर 2022 तक एसजीपीसी के यात्रा विभाग कार्यालय में अपना पासपोर्ट जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन

प्रताप सिंह ने बताया कि तीर्थ यात्रियों को अपने अपने क्षेत्र के शिरोमणि कमेटी के सदस्यों से एक स्वीकृति पत्र भी लेना होगा और इसके साथ ही अपनी पहचान के प्रमाण के रूप में आधार कार्ड या वोटर कार्ड की फोटोकॉपी दी जमा करवानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें