फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में लगे जगदीश टाइटलर की फोटो वाले होर्डिंग, भड़के सिख संगठन

विज्ञापन
अमृतसर के मजीठा रोड पर जगदीश टाइटलर के जन्मदिन पर लगाया गया बोर्ड, उस बोर्ड का विरोध करने पहुंची स? - फोटो : AMRITSAR
विज्ञापन
दिल्ली दंगों के आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री जगदीश टाइटलर को जन्मदिन की बधाई देने के लिए गुरु नगरी के कई चौक-चौराहों पर स्थित ऊंचे भवनों पर लगाए गए बड़े-बड़े होर्डिंग को कुछ सिख संगठनों के सदस्यों ने उतार दिया। संगठन के नेता परमजीत सिंह ने इस होर्डिंग को उतारने के लिए भवन के बाहर एक लंबी सीढ़ी लगाई और होर्डिंग उतारकर नीचे फेंक दिया। नीचे खड़े सिख उस होर्डिंग को मजीठा रोड में स्थापित खंडा चौक में ले गए और उस पर जूते मारे। जिस कांग्रेसी नेता करमजीत सिंह गिल ने यह होर्डिंग लगाए थे, उसकी फोटो पर भी कालिख पोत कर जूते मारे गए।परमजीत सिंह ने कहा की वह कर्मजीत सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज करवाने के लिए वकील से सलाह ले रहे हैं। वहीं कर्मजीत सिंह गिल ने कहा कि जगदीश टाइटलर के विरुद्ध कोई भी मामला दर्ज नहीं है। भारत-पंजाब सरकार की तरफ से टाइटलर बैन नहीं हैं। उन्होंने संकट के समय सिखों की मदद की। वह मेरे राजनीतिक गुरु हैं। पोस्टर लगाने का मुख्य कारण उनका जन्मदिन मनाने के लिए दिल्ली न जा सकना है। टाइटलर का पोस्टर लगाना कोई अपराध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें