अमृतसर के हकीमा गेट इलाके में रविवार देर रात पुलिस के साथ लोगों की झड़प हुई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यहां पुलिस हिरासत में एक शख्स की मौत हो जाने के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले की जांच चल रही है। पुलिस कस्टडी में मरने वाले युवक को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया था।