फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माथा टेककर लौट रही बुजुर्ग महिला ट्रेन से कटी

Wed, 16 Dec 2015 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारा बाबा भूरीवाला साहिब से माथा टेक लौट रही बुजुर्ग महिला की कोट मित सिंह रेलवे फाटक पर ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना जीआरपी भगतावाला पुलिस ने धारा 174 के अधीन कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद वारिसों के हवाले कर दिया।

भगतावाला जीआरपी थाने के एएसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार रात साढ़े दस बजे जब बुजुर्ग महिला हरबंस कौर (72) गुरुद्वारे से माथा टेक घर आ रही थी तो रेलवे फाटक कोट मित सिंह से खेमकरण डीएमयू की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें