पंजाब ठेका आधार नर्सिंग एंड पैरामेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले चल रही नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल बीस दिसंबर तक स्थगित कर दी गई है।
यह फैसला शनिवार को गुरु नानक देव अस्पताल से सैकड़ों नर्सिंग सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी से मुलाकात के दौरान लिया।
जोशी ने आश्वासन दिया है कि नर्सिंग स्टाफ की समस्याओं को जल्द प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के समक्ष रखकर जल्द हल किया जाएगा।
शनिवार को नर्सिंग स्टाफ की अध्यक्ष अजीतपाल कौर के नेतृत्व में सुबह ग्यारह बजे नर्सिंग स्टाफ की सदस्य इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ रोष मार्च करते हुए कैबिनेट मंत्री के दफ्तर पहुंचीं।
यहां मंत्री के साथ नर्सिंग स्टाफ की एक घंटा मीटिंग चली। इसके बाद जोशी के आश्वासन के बाद नर्सिंग स्टाफ ने हड़ताल स्थगित कर दी।