रंजिश में लोहे की राड से हमलाकर एक व्यक्ति को घायल कर दिया गया। घायल परमिंदर सिंह (24) निवासी इस्लामाबाद को गुरु नानक देव अस्पताल भर्ती कराया गया है।
थाना इस्लामाबाद पुलिस ने घायल परमिंदर के बयान पर इस्लामाबाद के ही काला हलवाई के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित ने बताया वह मंगलवार देर शाम साइकिल पर सवार होकर घर आ रहा था। पुतलीघर के पास आरोपी ने राड से हमलाकर घायल कर दिया।