फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर बार एसोसिएशन चुनाव: 11 सितंबर को मतदान

Sat, 05 Sep 2026 06:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। अमृतसर बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 11 सितंबर को होंगे। अदालत परिसर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
प्रधान पद के लिए पीएस वालिया, गुरप्रीत सिंह पनेसर और एएस सियाली के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। इन उम्मीदवारों ने वकीलों के हित, चैंबरों का निर्माण और बार की मजबूती को अपना चुनावी एजेंडा बनाया है। कार्यकारी सदस्य के पुरुष वर्ग से 15 और महिला वर्ग से सात अधिवक्ताओं ने दावेदारी पेश की है। सचिव पद के लिए तीन और संयुक्त सचिव पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य पुरुष वर्ग में रमन मोगा, अवतार सिंह और गगन भाटिया शामिल हैं। महिला वर्ग में सतिंदरजीत छीना, अनुराधा अरोड़ा, गीतांजलि और हरप्रीत कौर के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें